UPSC Success Story: गांव में अपने बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा’ जो कभी हार नहीं मानता जीत उसी के हिस्से में आती है’। आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसी बेटी की कहानी बताएंगे जिसने इस बात को सच कर दिखाया। हम आपको बताने वाले हैं रोहतक जिला की रहने वाली अंकित चौधरी के बारे में जिन्हें देश की खूबसूरत IAS ऑफिसर कहा जाता है। वह देखने में किसी मॉडल से कम नहीं लगती। यूपीएससी की परीक्षा में उन्हें 14वीं रैंक हासिल हुई थी।
एक समय ऐसा था जब उनकी मां की मौत होने के बाद उनका हौसला टूट गया था लेकिन उनके पिता ने अपनी बेटी का हर कदम पर साथ दिया। पिता का साथ मिलने के बाद उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया।
चीनी मिल में काम करते थे पिता
अंकिता चौधरी के पिता सत्यवान चौधरी चीनी मिल में अकाउंटेंट का काम करते थे और उनकी मां एक हाउसवाइफ थी। अंकित ने 12वीं तक की पढ़ाई रोहतक के स्कूल से की इसके बाद दिल्ली से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का प्लान बनाया और कड़ी मेहनत करने लगी।
तैयारी के बीच मां की हो गई मौत (UPSC Success Story)
अंकिता चौधरी यूपीएससी की तैयारी जीत और मेहनत करके कर रही थी इसी बीच उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। अंकिता की मां की सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई इसके बाद अंकिता पूरी तरह से टूट गई। लेकिन उनके पिता ने उन्हें हौसला दिया इसके बाद उन्होंने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।
2017 में अंकिता ने परीक्षा दिया तो वह सफल नहीं हो पाई इसके बाद 2018 में उन्होंने दोबारा परीक्षा दिया और इस बार पूरे देश में उन्हें 14वीं रैंक मिली। अंकिता चौधरी ने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ अपने मेहनत को सही दिशा में करने की जरूरत है तभी हम सफल हो पाएंगे। अंकिता ने जीवन की सभी मुश्किलों का डटकर सामना किया और कभी भी हिम्मत नहीं हारी। रोहतक की बेटी ने साबित कर दिया कि अगर हम कठिन संघर्ष करेंगे तो जीवन के हर मुश्किलों को पार कर सकते हैं।












