Haryana News: नारनौल के सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरो की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है।
जानिए क्या मामला: अटाली निवासी सतीश कुमार ने बताया कि करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी सोनाली को प्रसव पीडा होकर अस्पताल लेकर आए थे। रात को पीडा के चलते नारनौल अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे ने पॉटी कर रखी है और उसकी धड़कन भी सामान्य से कम है।Haryana News

नहीं किया समय पर ईलाज: परिजनों का अरोप है कि प्रसव पीड़ा के दौरान महिला लगातार दर्द से तड़पती रही और उसका पति बार-बार स्टाफ से मदद की गुहार लगाता रहा। उनका आरोप है पीडिता को कोई सहायता नहीं मिली। अस्पताल कर्मियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया तथा पीडिता को देखा ही नहीं।Haryana News
तीन बेटियों हुआ वो चला गया: परिजनों का आरोप है बार बार शिकायत करने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने महिला की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। पिता ने कहा कि उनकी पहले से तीन बेटियां हैं और करीब सात साल बाद बेटे के जन्म की उम्मीद थी। लेकिन अस्पताल लापरवाही ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
आरती राव से जांच की मांग: परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य मंत्री इस मामले को जांच करवाई या नहीं क्या परिवार को न्याय मिलेगा। इसी तरह की लापरवाही के चलते ही लोगो का नागरिक अस्पताल मे विश्वास उठा रह है।

















