BJP Blooms in Bengal: असम, बंगाल और पुडुचेरी में खिला कमल: रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में जश्नरेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में जश्न

On: May 4, 2026 5:17 PM
Follow Us:
BJP Blooms in Bengal: रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में जश्न

BJP Blooms in Bengal: रेवाड़ी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय और ममता बनर्जी के ‘किले’ को ध्वस्त करने की खबर आते ही रेवाड़ी , बावल व धारूहेड़ा में जश्न का माहौल है। शानदार जीत पर रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने खुशी जाहिर करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट नेतृत्व और संगठन की जीत बताया है BJP Blooms in Bengal

वंदना पोपली ने अपने बयान में कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के वर्षों पुराने ‘कुशासन’, तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि आज बंगाल की पावन धरती से डर और हिंसा का शासन समाप्त हो गया है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को बंगाल के घर-घर तक पहुँचाया, जिसका परिणाम आज पूरी दुनिया देख रही है।

BJP Blooms in Bengal: रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में जश्न
BJP Blooms in Bengal: रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में जश्न

लोकतंत्र की विजय को मनाई खुशी: बंगाल के इस ‘किले’ को ढहाना केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की विजय है।वंदना पोपली ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि जे.पी. नड्डा जी की विरासत को संगठन अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने बहुत ही शानदार तरीके से संभाला है। उनके कुशल प्रबंधन और जमीनी रणनीति ने बंगाल में इस असंभव मानी जाने वाली जीत को संभव कर दिखाया है।BJP Blooms in Bengal

उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय गृहमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसी भी प्रकार की चुनावी हिंसा नहीं हुई व चुनाव आयोग और प्रशासन ने पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मिसाल है कि बंगाल जैसे संवेदनशील राज्य में अर्धसैनिक बलों की मुस्तैदी के कारण पहली बार चुनाव में एक भी कार्यकर्ता की जान नहीं गई और न ही कोई हिंसा हुई। यह शांतिपूर्ण चुनाव सुशासन की सबसे बड़ी जीत है।BJP Blooms in Bengal

असम, बंगाल और पुडुचेरी  में खिला कमल: रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में जश्न

बंगाल की इस ‘महाविजय’ का असर अब हरियाणा के रेवाड़ी में भी दिखने लगा है। वंदना पोपली ने बताया कि इस परिणाम से रेवाड़ी के आगामी नगर परिषद चुनाव और धारूहेड़ा नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह भर गया है।BJP Blooms in Bengal

उन्होंने कहा कि बंगाल फतेह से कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है और अब रेवाड़ी के स्थानीय निकायों में भी भाजपा इसी तरह क्लीन स्वीप करेगी। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया और संकल्प लिया कि वे इसी ऊर्जा के साथ आने वाले चुनावों में जनता के बीच जाएंगे। पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ सभी पदाधिकारियों ने लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया।

असम, बंगाल और पुडुचेरी  में खिला कमल: रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में जश्न
असम, बंगाल और पुडुचेरी में खिला कमल: रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में जश्न

बावल में मनाया जशन: बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुई प्रचंड और ऐतिहासिक जीत की गूँज सोमवार को धारूहेडा व बावल में सुनाई दी। इस गौरवशाली विजय की खुशी में आज बावल निवास और भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। विजय के इस उल्लास को कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरक कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने असम की पलासबारी विधानसभा में बतौर प्रवासी प्रभारी अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने पलासबारी से भाजपा प्रत्याशी हिमांगशू शेखर बैशय की शानदार जीत पर उन्हें और वहां के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Best24News

सुनील कुमार पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में बतौर संवाददाता कार्य किया है।इन्हें हरियाणा के स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है और यह ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से तथ्य आधारित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में सुनील कुमार Best24News के फाउंडर के रूप में कार्यरत हैं और अपने प्लेटफॉर्म के जरिए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now