शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking News: रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में मनाया जश्न

Written by: Best24News

Published:

  Breaking News: रेवाड़ी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। संगठन पर्व के निमित्त ओजस्वी नेता श्री नितिन नवीन जी को सर्वसम्मति से…


रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में मनाया जश्न
रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में मनाया जश्न
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

Breaking News: रेवाड़ी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। संगठन पर्व के निमित्त ओजस्वी नेता श्री नितिन नवीन जी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक घोषणा के साथ ही रेवाड़ी जिला भाजपा कार्यालय में भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। रेवाड़ी भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस गौरवशाली क्षण को लाइव देखा और अपनी खुशी का इजहार किया।Breaking News

जैसे ही दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से श्री नितिन नवीन जी के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा हुई, रेवाड़ी का पार्टी कार्यालय “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह दृश्य केवल एक राजनीतिक नियुक्ति का नहीं, बल्कि पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की जीत का उत्सव था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली जी ने इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा, “आज का दिन भारतीय राजनीति में यह सिद्ध करता है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। श्री नितिन नबीन जी का निर्वाचन न केवल एक व्यक्ति का सम्मान है, बल्कि यह देश के करोड़ों जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान है जो दिन-रात पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में जुटे हैं।”

डॉ. पोपली ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि जनसंघ के जमाने से लेकर आज तक, हमारी पार्टी ने हमेशा वंशवाद को नकारा है और योग्यता को अपनाया है। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार एक चाय बेचने वाले साधारण परिवार के बेटे, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश का नेतृत्व संभाला, उसी प्रकार आज श्री नितिन नबीन जी जैसे कर्मठ कार्यकर्ता का अध्यक्ष बनना यह दर्शाता है कि भाजपा में ‘परिवार’ का मतलब ‘पार्टी का कार्यकर्ता’ होता है, न कि किसी नेता का बेटा-बेटी।”डॉ. वंदना पोपली जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उस भावुक संदेश का भी जिक्र किया जो उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के लिए दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि कैसे प्रधानमंत्री जी ने स्वयं को एक ‘कार्यकर्ता’ और अध्यक्ष जी को अपना ‘बॉस’ बताकर संगठन की सर्वोच्चता का उदाहरण पेश किया है।Breaking News

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

उन्होंने कहा श्री नितिन नबीन जी युवा हैं, उनके पास ऊर्जा है और संगठन का लंबा अनुभव भी है। उनके नेतृत्व में पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगी।”

जश्न के इस माहौल में डॉ. वंदना पोपली जी ने रेवाड़ी के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि रेवाड़ी भाजपा की पूरी टीम उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।Breaking News

उन्होंने अपने संबोधन के अंत में कहा, “यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने कभी दरी बिछाई है, जिसने कभी पोस्टर चिपकाए हैं और जिसने धूप-छांव की परवाह किए बिना कमल का फूल खिलाया है। श्री नितिन नबीन जी का नेतृत्व हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।”

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल कुलदीप चौहान सुमन चौहान प्रवीण शर्मा धीरज यादव नीतू चौधरी कृपा जैमिनी जतिन अरनेजा दिनेश यादव मौसमी रानी ,अमृतकला टिकानिया, संजय रूस्तगी ,मनोज सैनी समीर कालड़ा दीपक अग्रवाल बलराज सौरभ यादव, मुकेश रंगा, अजय रंगा,हरिद्वारी लाल,भूपेंद्र कुमार, इन्द्र राव धर्मेंद्र मोरवाल परविंदर किराड, दीपक कालका, संजय बडगुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp