Rewari News: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय, बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना, उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में उनके प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था।Rewari News
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा श्रमिकों के बीच जाकर विशेष सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में सबसे पहले कार्यक्रम नंबरदार धर्म भट्टे पर आयोजित किया गया, इसके पश्चात सिवाच, धर्म भट्टा तथा भरतरी स्थलों पर जाकर कार्य कर रहे श्रमिकों से संवाद स्थापित किया गया। स्वयंसेवकों ने इन स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों को वस्त्र, मिठाई एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमिकों के कार्य, उनके जीवन-परिस्थितियों एवं उनके योगदान को समझते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।Rewari News

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय परिसर में कार्यरत सभी श्रमिकों को भी भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था।Rewari News
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक, विस्तार शिक्षा एवं प्राचार्य, कृषि महाविद्यालय बावल, डॉ. नरेश कौशिक रहे। अपने संबोधन में उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि देश की प्रगति में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने श्रमिकों के परिश्रम, ईमानदारी एवं समर्पण की सराहना करते हुए सभी से उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकती है, इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता के महत्व को भी रेखांकित किया।Rewari News
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक समाज की वास्तविक शक्ति हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने स्वयंसेवकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रमिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।Rewari News
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण एवं कविता गायन प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए श्रमिकों के जीवन, उनके संघर्ष एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को अपने विचारों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीण निम्बर्यान, डॉ. अलीशा, डॉ. तन्वी, डॉ. भारतेंदु जैन सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।





















