Haryana News: नीट परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, रेवाड़ी में बनाए 11 परीक्षा केंद्र

On: April 26, 2026 9:45 PM
Follow Us:
dc rewari

Haryana News: रेवाड़ी: जिलाधीश अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में 3 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) का आयोजन किया जाना है। एनटीए द्वारा जिला में 3 मई 2026 को आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा को शांति प्रिय ढंग से संपन्न करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 16 (1) व 17 (2) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उन्होंने इस परीक्षा के लिए उपमंडल अधिकारी(ना) बावल संजीव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।Haryana News

जिलाधीश अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में 3 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) का आयोजन होगा। इस परीक्षा के लिए रेवाड़ी जिला में 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 3788 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अपने आदेश में कहा कि नीट परीक्षा के मद्देनजर कानून व्यवस्था देखना सभी डयूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी रहेगी।Haryana News

ये बने गए हैं परीक्षा केंद्र:
जिला में आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा के लिए राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सर्कुलर रोड रेवाड़ी, एफ.एल.टी.एम.एस.बी.डी. राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रेवाड़ी, राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना, रेवाड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
————-

सोमवार को गांव गोठड़ा अहीर में होगा प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम
रेवाउ़ी: जिला प्रशासन की ओर से 27 अप्रैल को गांव गोठड़ा अहीर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।
—————-

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now