LPG Gas Cylinder : एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से देश के लोग काफी परेशान है। भारत सरकार के द्वारा रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं के लिए एक राहत बड़ी खबर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से स्थिर है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब परेशान होने की जरूरत नहीं है सबको समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
LPG Cylinder की कमी होगी दूर
नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा के द्वारा बताया गया कि एलपीजी उत्पादन में बढ़ोतरी कर दी गई है। जनता के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब लोगों को परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा।
गैस सिलिंडर की सप्लाई में कालाबाजारी रुकेगी (LPG Gas Cylinder)
सरकार ने गैस वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) को लागू कर दिया है ताकि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की फर्जी डिलीवरी ना हो और जमाखोरी पर भी रोक लगे।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी सामान्य
कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी लगभग स्थिर हो चुकी है। सरकार के इस कदम से छोटे रेस्टोरेंट होटल और व्यवसाययों को राहत मिली है वहीं देश में 5 किलो वाला गैस सिलेंडर भी काफी बिक रहा है। सरकार के द्वारा जागरूकता अभियान के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आपको आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।अब किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आसानी से सबको गैस सिलिंडर उपलब्ध होगा। सिलिंडर के लिए OTP बताना होगा।





















