Rewari Breaking Newsl: बवाल में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया जब उन्हें पता चला की भतीजी के डोली उठने से पहले ही चाचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। भतीजी के लग्न समारोह से लौटते समय एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया और इस एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और दुनिया को अलविदा कह दिया।
बता दे की रसियावास गांव के रहने वाले 48 साल के रामवीर गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी करते थे। रविवार को उनकी भतीजी कोमल की शादी होने वाली थी इससे पहले शनिवार को ही उनके घर में एक दुर्घटना घट गई। शनिवार को रामवीर अपने परिवार के साथ धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी लग्न समारोह के लिए गए थे।
लग्न समारोह से लौटते समय रामवीर दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली जयपुर हाईवे पर साबन कट से निकल कर जैसे ही वह लिंक मार्ग पर पहुंचे तो सड़क निर्माण के कारण मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए जो मिट्टी का टीला बनाया गया था उसे पर ही उनका बाइक चढ़ गया। इसके बाद उनका बाइक अनियंत्रित हो गया और वह बाइक सहित नीचे गिरकर जख्मी हो गए।
इस दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए और बाइक के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस घर में शाम को भतीजी की विदाई होनी थी उसी घर से सुबह चाचा की अर्थी उठ गई। आज सोमवार को छोटे भाई और रामवीर के भतीजे देव की राजस्थान में बारात भी जानी थी हालांकि इस दुर्घटना के बाद परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है।





















