Nari Shakti Vandan: रेवाड़ी में महिलाओं ने सुना लाइव सम्मेलन

On: April 13, 2026 6:01 PM
Follow Us:
Nari Shakti Vandan: रेवाड़ी में महिलाओं ने सुना लाइव सम्मेलन

रेवाड़ी: (Best24News)  भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण बड़े उत्साह के साथ देखा गया। इस दौरान उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष वंदना पोपली के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।Nari Shakti Vandan

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के निकट है जो अतीत के विजन और भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा।

उनके विचारों से प्रेरित होकर महिला कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने एक विशेष अपील के माध्यम से महिलाओं से आग्रह किया कि वे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की चर्चा को व्यक्तिगत मुलाकातों और सोशल मीडिया के माध्यम से देश के हर गांव तक पहुंचाएं। देश को इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में हर महिला को जागरूक करना होगा ताकि वे इसकी शक्ति को समझ सकें, अपनी भूमिका को जान सकें और आने वाले समय में राज्यों से लेकर देश की संसद तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का स्पष्ट रूप से सपना देख सकें।Nari Shakti Vandan

इस अवसर पर सभी महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने की शक्ति मिली है और समाज में उनकी भागीदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ ही महिलाओं को राजनीतिक अधिकार ऑटो मोड में मिल जाएंगेNari Shakti Vandan

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now