Haryana crime: रेवाड़ी में महिला से 31 लाख की ठगी, गुजरात से गिरफ्तार

On: April 12, 2026 3:02 PM
Follow Us:
CYBER CRIME

Haryana crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस का एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी  महिला से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 30.80 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुजरात के जिला पाटल गांव भदराडा विस्तार रामनगर निवासी ठाकोर विशाल के रूप में हुई है। बता दे कि पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। Haryana crime

15 अप्रेल आई शिकायत: बीएमजी सिटी रेवाड़ी निवासी चंद्रप्रभा ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 15 अप्रैल को उसके पास व्हाट्स एप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम एलेक्स बताते हुए ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। उसने कॉल करने वाले को बताया कि उसके पास इन्वेस्ट करने के पैसा नहीं है। उसने कहा कि वह उसके डीलर से बात करते हुए बिना पैसा लगाए ही 20 फीसदी तक मुनाफा कमा सकती है।

धमकी भरे मैसेज भेजे: उसके हां करने के बाद पांच ट्रेड कराते हुए उसके खाते में 1800 रुपये डाल दिए गए। बाद में ब्रोकर बताने वाले बाबथ नामक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके अकाउंट में 8 लाख रुपये का लॉस हुआ है। उसके आदमी घर पर आकर पैसे की वसूली करेंगे। उसे घर से उठवाने और उसका घर बेचने तक की धमकी दी गई। इन लोगों ने उससे हस्ताक्षर व आईडी पहले ही व्हाट्स एप पर मंगवा लिए थे, इसलिए वह बुरी तरह घबरा गई। उसके पास धमकी भरे मैसेज भेजे गए। Haryana crime

डर के मारे उसने बताए गए नंबरों पर 5 मई से 17 जून 2025 तक 30 लाख 79 हजार 993/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गुजरात के जिला सबरकाटा गांव नवावास चौपड़ निवासी डाबी खाटूसिंह प्रधान सिंह व गुजरात के जिला महसाना गांव ठाकोरवास छबलिया निवासी ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। Haryana crime

 

आरोपी डाबी खाटूसिंह प्रधान सिंह के खाते में ठगी के 95 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी ने उसका खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गुजरात के जिला पाटल गांव भदराडा विस्तार रामनगर निवासी ठाकोर विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ठाकोर विशाल के खाते में ठगी के 1 लाख 89 हजार 999 रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। Haryana crime

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now