HomeCrime NewsCyber crime in Haryana: ठगी का एक ओर नया हथकंडा, रेवाडी में...

Cyber crime in Haryana: ठगी का एक ओर नया हथकंडा, रेवाडी में महिला को लगाई 1.24 लाख रुपए की चपत

Cyber crime in Haryana: हरियाणा में ठगी के केस नहीं थम रहे है। हर दिन शातिर ठगी के नए नए हथकंडे अपना रहे है। एक बार शातिरो ने रेवाड़ी के धारुहेड़ा में साइबर ठगों ने एक महिला से 1.24 लाख रुपए की ठगी की। जब महिला को ठगी का पता तो उसके होश उड गए।

जानिए क्या है मामला:

धारुहेड़ा सेक्टर 19 की रहने वाली पूर्वी जोशी की ओर से दी शिकायत में बताया कि उनके पास 15 मई को वॉट्सऐप पर गुरुजी और दीपक नाम के व्यक्तियों ने फोन किया। उन्होंने कहा कि उनके गूगलपे में 50 रुपए, 45,000 रुपए, 35,000 रुपए और 60,000 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। ठगो ने मैसेज के स्क्रीन भी भेजे। यह भी कहा कि गल्ती से आप के पास हो गए है।Cyber crime in Haryana

ठगों के फोन पर विश्वास करते हुए पूर्वी जोशी ने गुलो मंडल, जोगिंदर सिंह और दीपक के खातों में 99 हजार 800 रुपए भेज दिए। जब महिला ने अपना खाता चेक किया तो पता चला कि उनके खाते में कोई पैसे जमा नहीं हुए हैं। उसके साथ आरोपियों ने ठगी कर ली।

दोबारा फिर लगाया चूना: अगले दिन पूर्वी ने ठगों को पैसे वापस करने के लिए कॉल किया। ठगों ने पैसे लौटाने का वादा किया और मनदीप सिंह के खाते में 25 हजार रुपए और ट्रांसफर करवा लिए। महिला ने विश्वास करते पैसे भेज दिए। महिला ने बताया कि उसके खाते कुल 1 लाख 24 हजार 800 रुपए की ठगी हो गई।

मामला दर्ज कर जांच शुरू:पूर्वी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट, फर्जी मैसेज और बैंक स्टेटमेंट थाने में जमा कराए हैं। साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments