Rewari News: धारूहेड़ा: राजपूत महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक राजपूत महासभा एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय संघर्ष समिति तथा स्वर्ण समाज के अध्यक्ष श्री संजय सिंह राजावत द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छोकर को पुनः राजपूत महासभा का तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया।Rewari News

समाज के सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के दौरान समाज की एकता, विकास एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 10 मई को आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। चरण सिंह छोकर ने बताया कि आगामी सप्ताह में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।Rewari News
10 मई को होगा बडा उत्सव: प्रधान ने बताया इस बार 10 मई को बडा उत्सव मनाया जाएगा। क्योंकि इससे पहले महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी तस्बीर पर ही पुष्प अर्पित करके पर्व मनाया जाता है। पिछले साल सेक्टर छह में विशाल मूर्ति लगाई जा चुकी है । इसलिए इस साल महाराणा प्रताप की जयंती पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियो को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
बता दे कि धारूहेड़ा में राजपूत समाज की ओर से तीन साल पहले संगठन स्थापित किया था। संगठन स्थापित करते समय सर्वसम्मति से रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छोकर को प्रधान नियुक्त किया गया। बाद में कमेटी बनाकर सेक्टर चार के महाराण प्रताप पार्क, महाराणा प्रताप गेट व बडी प्रमिमा स्थापित की गई। तीन साल कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से दोबारा से रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह को सोवा का मौका दिया गया है।Rewari News

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर कप्तान सिंह परमार, गंगा सिंह छोकर, संजय सिंह शेखावत, पवन सिंह राठौड़, विक्रम सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह नेगी, हरकेश सिंह तोमर, राजपाल सिंह तोमर, विजयपाल सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह छोकर, सूबेदार हनुमान सिंह, श्याम सुंदर सिंह छोकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।Rewari News




















