Breaking News
Petrol-Diesel Update: अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देख... Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास Dharuhera News: श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली कलश यात्रा Haryana Roadways Protest: हरियाणा में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, बस संचालन प्रभावित HTET New Guidelines: HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम Rewari News: धारूहेड़ा की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन हरियाणा के वन विभाग के Inspector Leelu Ram Suspended , जानिए क्या है मामला ? अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP के मनमाने निर्धारण के खिलाफ किया प्रदर्शन ? Haryana Government Scheme: 50 रुपये में 5 लाख! हरियाणा सरकार ने शुरु की शानदार योजना, देखें Rewari News: धारूहेड़ा में कर्मचारी की संदिग्ध मौत

Haryana News: भिवाड़ी व मानेसर में हड़ताल, धारूहेड़ा बना छावनी

On: April 12, 2026 9:25 AM
Follow Us:
Haryana News: भिवाड़ी व मानेसर में हड़ताल, धारूहेड़ा बना छावनी

धारूहेड़ा: वेतन बढ़ाने के लिए पडोसी गुरुग्राम जिले के मानेसर IMT व राजस्थान के भिवाड़ी में ठेकेदारी प्रथा में काम करने वाले श्रमिक पिछले तीन दिन से हड़ताल(Strike in Manesar) पर है। इसी के चलते उत्पादन प्रभावित हो रहा है। हड़ताल की चिंगारी कहीं धारूहेड़ा में न पहुंच जाएं इसके लिए औद्योगिक कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया है।Haryana News

बता दे वेतन बढ़ाने के लिए मानेसर में आधा दर्जन कंपनियों में कार्यरत श्रमिक काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे हुए है। वही भिवाड़ी में काफी श्रमिकों ने काम छोड दिया है। इतना ही गुरुवार शाम को मानेसर में पुलिस व श्रमिकों में झड़प हो गई। जिसके चलते पुलिस की ओर बल का प्रयोग भी करना पड़ा।Haryana News

क्योंकि उन्हीं कंपनियों के धारूहेडा में शाखाएं है। ऐसे में यहां पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने ​लिए धारूहेड़ा में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा औद्योगिक कस्बे में गश्त बढ़ाई गई है। ​बता दे आजकल सोशल मिडिया के चलते सारी बाते सैकिंडो पर पहुंच जाती है। प्रशासन को इस बात का भय है कि कहीं मानेसर की तर्ज पर धारूहेड़ा में कर्मचारी हडताल नहीं कर बैठे। इसी सुरक्षा को लेकर रेवाड़ी की ओर सेक्टर थाने में अतिरिक्त् पुलिस बल तैनात किया गया है।Haryana News

कंपनियों में शांति पूर्वक कार्य हो, कर्मचारी हड़ताल करने का प्रयास नहीं करें। एसपी के आदेश पर सेक्टर छह पुलिस बल तैनात किया गया है।Haryana News
सचिन, थाना प्रभारी सेक्टर छह धारूहेड़ा

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

Petrol-Diesel Update: अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

Petrol-Diesel Update: देश में पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल डीजल के रेट में होने वाली बढ़ोतरी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। आपको बता दे कि पेट्रोल डीजल के रेट में आज चौथी बार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के रेट?

पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार होने वाली बढ़ोतरी का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में होने वाला युद्ध है,होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट और भारत का रुपया का लगातार कमजोर होना है इसके साथ ही साथ तेल कंपनियों को भी लगातार घाटा लग रहा है। लगातार लगने वाले घाटा के वजह से भी पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है।

अभी और बढ़ सकते हैं रेट (Petrol-Diesel Update)

सामने रिपोर्ट के अनुसार अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों से निजात नहीं मिलने वाली है। पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मिडिल ईस्ट युद्ध जब तक खत्म नहीं होता है तब तक पेट्रोल डीजल के रेट में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपया भी लगातार कमजोर हो रहा है, इसलिए पेट्रोल डीजल के रेट में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोलियम कंपनियों को घाटा हो रहा है। इसलिए अब पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले समय में भी पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास

Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास

Dharuhera News: धारूहेड़ा: जेठ (ज्येष्ठ) माह की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए मीठे पानी की छबील (प्याऊ) लगाना एक अत्यंत पुण्य और सेवा का कार्य माना जाता है ।

दिल्ली जयपुर हाइवे के पास डूंगरवास के निकट वाहनों को रोककर ठंडे व मीठा पानी राहगीरों को पिलाया गया। छबील को सुबह से प्रारंभ कर सांय तक लगाया गया। जिसमें दिनभर सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाई गई।Dharuhera News

समाजसेवी प्रदीप पंच ने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं चौपालों व बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह पुण्य प्राप्ति हेतु मिट्टी के नए घडों में पानी भरकर रखती थे।Dharuhera News

​​आजकल प्याउ विलुप्त होती जा रही है। बताया जा रहा है कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का कई गुणा फल प्राप्त हो सके इस मौके पर नादिर , विपिन, धर्मेंद्र, शालिम, शिवम सहित अन्य मौजूद रहे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हरियाणा में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, बस संचालन प्रभावित

Haryana Roadways Protest: हरियाणा में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, बस संचालन प्रभावित

Haryana Roadways Protest: हरियाणा के हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन रविवार को और तेज हो गया। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आज हिसार रोडवेज डिपो के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए बसों की आवाजाही रोक दी। अचानक बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह 10 बजे बंद किया गया डिपो का मुख्य गेट

सांझा संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह करीब 10 बजे डिपो के मेन गेट को बंद कर दिया। इसके चलते कई बसें डिपो के अंदर ही खड़ी रह गईं, जबकि बाहर जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

11 दिनों से जारी है कर्मचारियों का धरना

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 11 दिनों से अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें कर्मचारियों के हित से जुड़ी हुई हैं और लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। ऐसे में मजबूर होकर आंदोलन को तेज करना पड़ा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पहले ही दी गई थी आंदोलन की चेतावनी

रोडवेज कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो 25 मई को डिपो का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज उसी चेतावनी के तहत कर्मचारियों ने बस संचालन प्रभावित करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

29 मई को प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो 29 मई को हरियाणा के सभी रोडवेज डिपो पर चार घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन और चक्का जाम किया जा सकता है।

फिलहाल हिसार रोडवेज डिपो पर स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी नजर बनाए हुए है। वहीं, यात्री उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत का रास्ता निकले ताकि बस सेवाएं सामान्य हो सकें।

HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम

HTET New Guidelines: HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम

HTET New Guidelines: हरियाणा में शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। BSEH ने HTET 2025 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। HTET 2025 परीक्षा 13 और 14 जून को आयोजित होगी। इस बार 2 लाख 45 हज़ार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पूरे राज्य 820 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

2 दिन में तीन शिफ्ट में होगा एग्जाम

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगा।13 जून को एक शिफ्ट में परीक्षा होगी, जबकि 14 जून को सुबह और शाम दोनों सत्रों में अभ्यर्थी एग्जाम देंगे।परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

20 सवाल छोड़े तो सीधा रद्द होगी परीक्षा

इस बार बोर्ड ने OMR शीट को लेकर सख्त नियम लागू किया है।यदि कोई अभ्यर्थी OMR शीट में 20 से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर खाली छोड़ता है, तो उसकी पूरी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।बोर्ड का कहना है कि यह फैसला परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और बाद में OMR भरने जैसी संभावित घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों को राहत

बोर्ड की ओर से यह भी साफ किया गया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें HTET परीक्षा ड्यूटी से बाहर रखा जाएगा।इस फैसले से शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा और वे अपने विभागीय कार्य आसानी से कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे कड़े इंतजाम

HTET परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।बोर्ड की ओर से जिलों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Inspector Leelu Ram Suspended

हरियाणा के वन विभाग के Inspector Leelu Ram Suspended , जानिए क्या है मामला ?

Inspector Leelu Ram Suspended : हरियाणा के यमुनानगर जिले में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के मामले में हरियाणा वन विभाग ने बडी व सख्त कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा की ओर से जारी आदेश के अनुसार कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार के इंचार्ज वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

हजारों पेड़ों की अवैध कटाई का मामला आया सामने: बता दे कि यमुनानगर के कलेसर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव विहार क्षेत्र में खैर के हजारों पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया था। जाचं में सच्चाई मिलने के बाद विभाग ने ये कारवाई की है। Inspector Leelu Ram Suspended

3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई: शिकायत में विभागीय जांच की गई जिसमें 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि हुई। इसी के चलते इंचार्ज वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर लीलू राम को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई : बता दे जांच में पाया गया था बडे स्त्र पर पेडो की कटाई की गई है। विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कलेसर क्षेत्र में कुल 3253 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की गई है। इनमें 1473 नए कटान और 1780 पुराने कटान के मामले शामिल पाए गए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जानिए क्या था मामला: बता दे हरियाणा के युमनागनर में वन विभाग को कलेसर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की शिकायतें मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, हरियाणा के निर्देश पर मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) गुरुग्राम की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति गठित की गई ।

रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग की जांच में यह दोषी मिला। कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियमों के तहत लीलू राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कटाई में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आगामी दिनों में और सख्त कार्रवाई की जा सकती है। जल्द ही एक ओर रिपोर्ट ओर प्रस्तुत की जाएगी जिसमें इससे जुडे लोगो के नामों का खुलासा होगा।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now