Haryana Breaking News: छात्रों के लिए बड़ी राहत, सरकारी स्कूलों में किताबों की सप्लाई शुरू

On: April 8, 2026 11:18 PM
Follow Us:

Haryana Breaking News: रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों में किताबें पहुंचना शुरू हो गई है। समय पर स्कूलों में किताब पहुंचने से शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों ने भी राहत की सांस ली है। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही किताब मिल जाती है तो विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर शुरू हो जाएगा और अंत में उनका सिलेबस भी टाइम से पूरा हो जाएगा।

समय पर किताबें मिलने से शिक्षकों को पढ़ने में सहूलियत होगी और बच्चों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दे की हरियाणा की हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा हर साल समग्र शिक्षा के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से लेकर आठवीं क्लास तक के बच्चों को निशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराया जाता है।

इस बार स्कूलों में समय से पुस्तक पहुंच रहे हैं। समय से पुस्तक मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। बच्चों को इस बार समय से पुस्तक उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि पढ़ाई में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आए। रेवाड़ी के कई सरकारी स्कूलों में अभी तक किताबें पहुंच चुकी है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now