Rewari Mandi News: हरियाणा के रेवाड़ी के मंडियो में विशेष व्यवस्था लागू की गई है। राज्य में अब रात के समय भी मंडियो में आप अनाज लेकर जा सकते हैं। किसानों के लिए यह विशेष व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि किसान परेशान ना हो और आसानी से अपना अनाज ले जाकर बेच सके।
क्यों की गई है यह व्यवस्था? (Rewari Mandi News)
कई बार ऐसा देखा जाता था कि किसान दूर से आते थे और रात होने की वजह से उन्हें मंडियो में एंट्री नहीं मिल पाती थी ऐसे में कई बार बारिश होने से उनकी पूरी फसल भीग जाती थी और उन्हें काफी नुकसान हो जाता था।Rewari News Today
किसानों के द्वारा कई बार इसकी शिकायत की गई और लगातार शिकायत आने के बाद मंडियो में नई व्यवस्था लागू की गई ह। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब रात को भी किसानों को गेट पास मिल जाएगा इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
नाश्ते पानी की भी होगी व्यवस्था
इस विशेष व्यवस्था के लागू होने के बाद अब किस आसानी से अपना अनाज रात को भी मंडी में लेकर जा पाएंगे।रात के समय उन्हें आसानी से गेट पास मिल जाएगा और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
मंडियो में किसानों को और भी कई खास सुविधाएं मिलने वाली है। धूप में आए किसानों को आराम करने के लिए भी जगह दिया जाएगा इसके साथ ही साथ किसानों के नाश्ते पानी का व्यवस्था भी किया जाएगा ताकि उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
















