Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सैनी को एक बार फिर से बम से उडाने की धमकी मिली है। बता दे कि सुबह सुबह चंडीगड़ के स्कूलों को मेल में ये थ्रेट दिया गया। मेल में लिखा- सीएम सैनी चंडीगढ़ में रहिंदे ने, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे। यानि उसे साफ बम से उठाने की धमकी मिली।ये भी पढें:खुशखबरी: धारूहेड़ा में इस जगह बनेगा हाइटेक विश्राम गृह: कंवर सिंह

 

हाई अलर्ट जारी: यह भी कहा गया कि हम चंडीगढ़ और पंजाब के कई स्कूलों को सोमवार को निशाना बनाएंगे। ​बता दे कि 1 अप्रैल को चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला हुआ था। इतना ही नहीं ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें लिखा था कि अपने बच्चों को बचाओ। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए त्रऔर पुलिस को सूचना दी गई। हाई अलर्ट जारी किया गया

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी है। धमकी वाली ईमेल में लिखा है- चंडीगढ़ के स्कूलों में बम ब्लास्ट होगा। अपने बच्चे बचाओ।ये भी पढें:Haryana News: CM नायब सिंह सैनी 2 मई को आएंगे रेवाड़ी

ईमेल पर भेजने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी का पता लिखा है। इसके नीचे इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकनशाह वाला, डॉ. गुरनिरबैर सिंह और खान राजादा का नाम लिखा है।

पंजाब बनेगा अब खालिस्तान बनेगा’ कहा कि चंडीगढ़ में सीएम सैनी रहिंदे, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे। स्कूलों में 1.11 बजे और 2.11 बजे मेयर ऑफिस में भी बम फटेगा। ईमेल में आगे लिखा है- खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। हिंदुस्तान की मोदी सरकार को तबाह करेंगे। खालिस्तान वोटों से या बम से।ये भी पढें:

ईमेल में दिया ये अल्टीमेटम: ईमेल में धमाकों के लिए अलग-अलग समय का उल्लेख किया गया था। स्कूलों में “1:11 बजे”, मेयर कार्यालय में “2:11 बजे” और सचिवालय में “3:11 बजे” विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। इतना ही नहीं, देर रात किसी विश्वविद्यालय भवन में ग्रेनेड हमले की भी धमकी दी गई।

26 दिन पहले भी मिली धमकी
बता दे कि 10 मार्च को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ की ओर से भी सीएम को जान से मारने की धमकी मिली। उस समय गुरुग्राम के कई बड़े स्कूलों को भेजे गए एक ईमेल में मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के साथ-साथ शहर के स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने का अल्टीमेटम दिया गया।ये भी पढें:Haryana News: भारतीय किसान यूनियन ने सोंपा ज्ञापन, उपायुक्त रेवाड़ी को दी चेतावनी

स्कूल करवाए खाली: जैसे ही धमकी भरे ईमेल मिले सुबह 9:21 ही एसटी स्टीफन स्कूल , शिवालिक पब्लिक स्कूल और रयान इंटरनेशनल स्कूल सहित कई शैक्षणिक संस्थानों को खाली करवाया गया। त्रनाम लिया गया। इसके अलावा मेयर कार्यालय और यूटी सचिवालय को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई।Haryana CM Nayab Saini

 

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •