DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, DA पर बड़ी अपडेट आई सामने, देखें

On: April 2, 2026 12:20 PM
Follow Us:
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा

DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक महंगाई भत्ते का ऐलान नहीं किया गया है। आमतौर पर 1 साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है लेकिन इस बार जनवरी में महंगाई भत्ते का ऐलान नहीं हुआ। अब महंगाई भत्ते को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

सामने आई बड़ी अपडेट (DA Hike Update )

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी की होली के अवसर पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सामान्य तौर पर देखा जाता है कि जब भी कोई बड़ा त्यौहार हो तो सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का ऐलान किया जाता है। संभावना थी की होली के अवसर पर महंगाई भत्ते का ऐलान किया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

जल्द मिल सकता है तोहफा

सूत्रों की माने तो अप्रैल के महीने के अंत तक महंगाई भत्ते का ऐलान हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है की देरी के पीछे कोई बड़ा बदलाव नहीं है बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं ही जिम्मेदार है। आठवां वेतन आयोग भी लागू होने वाला है जिसकी वजह से इस बार महंगाई भत्ते को लेकर ऐलान होने में देरी हो रही है। हालांकि पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है कि इस पर महंगाई भत्ते के साथ ही कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

पिछली आंकड़ों पर ध्यान दे तो जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया गया था और पिछले साल जुलाई में भी महंगाई भत्ते का ऐलान समय पर हो गया था। हालांकि इस पर महंगाई भत्ते के ऐलान में देरी हो रही है। उम्मीद है कि अप्रैल की अंत तक महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया जाएगा।

Also Read:Indian railway news: हरियाणा के रेलयात्री ध्यान दें! रेलवे ने इन ट्रेनों का बदला रूट,ये ट्रेने मई तक Cancle

आठवें वेतन आयोग पर भी बड़ी अपडेट आई सामने

आठवें वेतन आयोग पर भी केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द गुड न्यूज़ मिल सकता है। जनवरी 2027 तक आधिकारिक रूप से आठवें वेतन आयोग का ऐलान किया जा सकता है जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

Also Read:Dharuhera News : राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर के विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now