Student kidnep: धारूहेड़ा से किशोर लापता, कही अपहरण तो नही

On: March 23, 2026 7:35 AM
Follow Us:
धारूहेडा से 14 साल का बच्चा लापता

Student kidnep: धारूहेड़ा : यहाँ की विशाल कालोनी से एक 14 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया है। पिछले 4 दिन से बेटा नहीं मिलने से घर में भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

जिससे परिजनों जानकारी के अनुसार विशाल कॉलोनी, नंदरामपुरबास रोड के रहने वाले कुलदीप ने थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा 19 मार्च को दोपहर करीब 4 बजे से घर से लापता है। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

परिजनों के अनुसार किशोर को आखिरी बार घर के पास ही देखा गया था। उस समय उसने सफेद टी-शर्ट, ग्रे लोअर और चप्पल पहन रखी थी। अचानक लापता होने के बाद परिवार ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि कहीं उनकी बेटे का अपहरण कर लिया गया है।

शिकायत मिलने के बाद थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now