धारूहेड़ा: सैनी आदर्श सामूहिक विवाह समिति की ओर से चतुर्थ सैनी सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 26 मार्च 2026, गुरुवार (रामनवमी) को तिजारा में आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर समिति की ओर निमंत्रण भी बांटे जा रहे हैं। शनिवार को तिजारा से सैनी सभा के प्रधान कृष्ण सैनी अपनी टीम के साथ धारूहेड़ा पहुंची तथा सैनी सभा के प्रधान खुशीराम व उनकी टीम को निमंत्रण सोंपा।Haryana

फिजूलखर्ची को रोकने और आपसी भाईचारे की बडी पहल: खुशीराम सैनी ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने की अपील की है।
जानिए कहां रहेगा कार्यक्रम: आयोजन से जुड़ी जानकारी के अनुसार विवाह स्थल एम.पी. जैन मैरिज होम, मतहारी गुंबद के सामने, तिजारा निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के तहत सुबह 8:15 बजे सैनी माध्यमिक विद्यालय से बारात निकासी होगी।बता दे कि कार्यक्रम मे तिजारा के विधायक महंत बालकनाथ योगीं भी शामिल होगें

इसके बाद सुबह 10:15 बजे स्वागत बारात व तोरण की रस्म अदा की जाएगी, जबकि 11:15 बजे वरमाला व आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दौरान प्रीतिभोज और अतिथि सम्मान समारोह भी रखा गया है, जिसमें समाज के गणमान्य लोग भाग लेंगे।
इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत मिलती है । इस मौके पर विवाह समिति प्रधान कृष्ण, कैप्टेन श्योनारायण, फूल सिंह, धन सिंह, आदि मौजूद रहे।

















