Home Haryana News Haryana News: मध्य प्रदेश के श्रमिक ने रेवाड़ी में लगवाई फांसी, बाथरूम...

Haryana News: मध्य प्रदेश के श्रमिक ने रेवाड़ी में लगवाई फांसी, बाथरूम में लटका मिला शव

0
1

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी शहर के बिठवाना मंडी के पास एक किराए पर रहे 24 वर्षीय श्रमिक ने शुक्रवार सुबह सुबह बाथरूम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंगोलपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है श्रमिक करीब दो माह पहले यहां पर आकर मजदूरी करने परिवार के साथ आया था। श्रमिक की मौत की सूचना पर परिजनो की नींद उड गई। क्योंकि वह अकेला भी घर में कमाने वाला था।

बाथरूम मे लाई फासी: पुलिस के अनुसार विशाल के परिवार में उसकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी है। जब वह कमरे में दिखाई नहीं दिया तो बाथरूम में देखा। बाथरूम अंदर से बदं था। सुबह जब परिजन उठे और बाथरूम का दरवाजा खोला तो वह नही खुला काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। विशाल बाथरूम मे रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। परिजनो ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।Haryana News

नशे का था आदी: परिजनों ने बताया कि विशाल नशे का आदी था। उसे परिजनो को कई बार समझाया लेकिन वह नशा नहीं छोड रहा था। नशे की लत के चलते ही उसने यह कदम उठाया है।Haryana News

पुलिस ने बताया किप्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे नशे की लत को एक कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।