शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana Crime: IAS अधिकारी डी सुरेश की PA के पति ने लगाई फांसी, पार्क में पेड से लटका मिला शव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime: हरियाणा के चंडीगढ़ में बडा मामला सामने आया है। चंडीगढ़ सेक्टर-39 स्थित पार्क में हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी डी सुरेश की PA के पति ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड…


Haryana Crime: हरियाणा के चंडीगढ़ में बडा मामला सामने आया है। चंडीगढ़ सेक्टर-39 स्थित पार्क में हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी डी सुरेश की PA के पति ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड की सूचना से प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है।

Advertisement

पार्क में पेड से लटका मिला शव: बता दे कि हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी डी सुरेश की PA के पति का मकान पार्क के पास ही है। पार्क में PA के पति पार्क में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पार्क में टहलने आए लोगों ने शव को फंदे पर लटका देख मामले की सूचना पुलिस को दी।Haryana Crime

मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाकर शव को वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सावधानी के तौर पर मोबाइल फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। हालांकि आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp