Home Haryana News Rewari news: धारूहेड़ा में 18 मार्च तक रोजाना 8 घंटे बिजली रहेगी...

Rewari news: धारूहेड़ा में 18 मार्च तक रोजाना 8 घंटे बिजली रहेगी बंद

0
3
POWER CUT

Rewari news: धारूहेड़ा के  बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। बिजली विभाग द्वारा रखरखाव और तकनीकी कार्यों के कारण धारूहेड़ा में 18 मार्च तक प्रतिदिन लगभग 8 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती बिजली लाइनों की मरम्मत, फीडर मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कामों के कारण की जा रही है ताकि भविष्य में सप्लाई बेहतर और निर्बाध हो सके।

यहां जाने शेड्यूल : 15 मार्च को खलियावास मोहल्ला, सोहना रोड और बस स्टैंड व धारूहेड़ा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी । वही 16 मार्च को आईटीआई फिडर, गोयल कॉलोनी फीडर , मनीराम मार्केट, बस स्टैंड व सोहना रोड, गोयल कॉलोनी माहेश्वरी अलावलपुर व निरंजन कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बन्द रहेगी।

जबकि 18 मार्च को धारूहेड़ा फीडर, बस स्टैंड, खलियावस मोहले की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम के अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि भी शेड्यूल देखकर कार्य करें ताकि उन्हें कोई परेशानी में उठापड़े न पड़े।