Breaking News: धारूहेड़ा: कस्बे की उप तहसील में शुक्रवार को रजिस्ट्री के लिए 31 टोकन काटे गए। लेकिन शाम पांच बजे तक भी एक रजिस्ट्री नहीं की गई। आलम यहां तक लोग दिनभर तहसील में बैठे रहे लेकिन कर्मचारियों ने कोई जबाव तक नहीं दिया।
बता दे कुछ दिन पहले मांगों को लेकर हरियाणा के पटवारी हड़ताल पर बैठे हुए थे जहां पटवारी की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई , लेकिन शुक्रवार से तहसीलदार हड़ताल पर चले गए है। बताया जा रहा है पूरे हरियाणा में शुक्रवार को ऐसा रहा है।Breaking News
उप तहसील में बुधवार व शुक्रवार को जमीन रजिस्ट्री होती है ऐसे में शुक्रवार को 31 टोकन काटे गए थे। सुबह से ही लोग रजिस्ट्री के लिए कार्यालय में बैठे रहे लेकिन तहसीलदार नहीं होने की लेकर किसी का भी काम नहीं हुआ।
नहीं लगाया नोटिस: सबसे अहम बात यह है कि किसी प्रकार का नोटिस भी नहीं लगाया गया कि तहसीलदार नहीं आएगा। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अगर इस तरह की कोई हड़ताल की जाती है तो नोटिस लगा देना चाहिए ताकि आम जनता परेशान नहीं हो। सबसे बडी बात यह है जब तहसीलदार नहीं आना था तो फिर टोकन काट कर जनता को क्यो परेशन किया जा रहा है।
















