Breaking News: चांदी की चमक हुई तेज, पहली बार 3 लाख के पार पहुंचे दाम, जानिए अपने शहर के रेट

On: March 21, 2026 7:33 PM
Follow Us:
Breaking News

Breaking News: Best24News: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

नया इतिहास रच दिया: सोने और चांदी में निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। चांदी की कीमतों ने आज सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के मार्च वायदा में जोरदार उछाल देखने को मिला और यह 13,550 रुपये की तेजी के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई।Breaking News

लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और सर्राफा बाजार दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
इसी वजह से सेफ हेवन माने जाने वाले सोने और चांदी की मांग में इजाफा हुआ है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है। चांदी रोज नए उच्च स्तर को छू रही है और इसमें जबरदस्त तेजी का माहौल बना हुआ है।

जानिए क्यों बढी चमक: बता दे कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चल रही हलचल और डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इस साल की शुरुआत को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन चांदी के भाव में बेहद कम समय में भारी उछाल देखने को मिला है। बाजार जानकारों का मानना है कि मौजूदा हालात में कीमती धातुओं में अस्थिरता बनी रह सकती है और कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव संभव है।Breaking News

फिर से तेजी का दोर: चांदी की मजबूती का असर सोने की कीमतों पर भी साफ नजर आ रहा है। एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा करीब तीन हजार रुपये या दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी दोनों में तेजी का दौर जारी है और निवेशकों का रुझान लगातार इन कीमती धातुओं की ओर बढ़ रहा है।Breaking News

जानिए लेटेस्ट रेट: अगर घरेलू बाजार की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत भी करीब 1 लाख 35 हजार रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों की सलाह है कि सोना या चांदी खरीदते समय हॉलमार्क की जांच जरूर करें और निवेश से पहले बाजार की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेना भी जरूरी है, ताकि सही समय पर सही फैसला लिया जा सके।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now