मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: नंदरामपुर बास रोड पर अतिक्रमण के चलते जाम, आमजन और राहगीर परेशान

On: January 19, 2026 6:40 PM
Follow Us:
नंदरामपुर बास रोड पर अतिक्रमण के चलते जाम, आमजन और राहगीर परेशान

Breaking News: धारूहेड़ा: बास रोड पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण रविवार रात को जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण की वजह से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।Breaking News

स्थानीय लोगों का कहना है कि बास रोड धारूहेड़ा का एक प्रमुख मार्ग है, जो कई रिहायशी कॉलोनियों, औद्योगिक कस्बा खुशखेडा, बाजार क्षेत्रों को जोड़ता है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध पार्किंग के कारण कई जगहों पर एक साथ दो वाहन निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।Breaking News

यह भी पढ़ें  मनरेगा (MGNREGA) की जगह मोदी सरकार लाई नई स्कीम (VB-G RAM G), अब 125 दिन मिलेगा काम

जाम की स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों में रोष देखने को मिला। कई लोगों ने बताया कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने में अतिरिक्त समय लग रहा है, जिससे कामकाज और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बास रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर भी सख्ती की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
धारूहेड़ा। बास रॉड पर जाम

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now