Haryana News: rewari के 8 गावों की होगी कायाकल्प, बजट मंजूर

Haryana News: धारूहेड़ा: लंबे समय से टूटी पड़ी सड़के व जल भराव की समस्या से ग्रामीणों को अब राहत मिलने
प्रकाशित: 6 January 2026, 11:20 PM
Haryana News: rewari के 8 गावों की होगी कायाकल्प,  बजट मंजूर
धारूहेड़ा के 8 गावों की होगी कायाकल्प, इतना बजट मंजूर

Haryana News: धारूहेड़ा: लंबे समय से टूटी पड़ी सड़के व जल भराव की समस्या से ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है। विकास कार्यों को गति देने के लिए हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने वित्त वर्ष रेवाडी विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के अंतर्गतगय 82 लाख रुपये की राशि जारी की है। ये राशि धारूहेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर खर्च की जाएगी

8 गांवो में होगा विकास: धारूहेड़ा के गांव बलियर कलां गांव में पंचायत भूमि पर शिव मंदिर के पास टीन शेड लगाने के लिए 4.92 लाख रुपये, मुंडिया खेड़ा में पीडब्ल्यूडी सड़क से खेत तक आईपीबी रास्ता निर्माण के लिए 7.32 लाख रुपये, खटावली गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए आरसीसी पाइप लाइन और आईपीबी रास्ता निर्माण पर 15.06 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

 

WORK

इसी तरह राजपुरा आलमगीरपुर में आईपीबी रास्ते के लिए 12 लाख रुपये, आकेड़ा गांव में रास्ता और नाली निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपये, सल्हावास गांव में दो अलग अलग कार्यों के लिए 3 लाख और 6.99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जीतपुरा में मुख्य सड़क से माता चौक तक आईपीबी रास्ता निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और निखरी गांव में भटसाना लिंक रास्ता से श्मशान घाट तक रास्ता निर्माण के लिए 15.03 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।Haryana News

बदलेगी इन गांवों की तस्वीर : लंबे समय से टूटे रोड, जल निकासी, नाली निर्माण के अभाव में इन गांवो की समस्या गंभीर बनी हुई थी । अब निखरी, आकेडा, बालियर , मुडिया खेडा, खटावली, ततारपुर, साल्हावास सहित 8 गांवो की जल्द ही कायाकल्प होने वाली है। क्योकि इनमें लिए अब बजट मंजूर किया जा चुका है। इस बजट सडक रिपेयर, नाली निर्माण किया जाएगा।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now