Rewari: MIMS Meerpur नर्सिंग कॉलेज मीरपुर की सेकेंड ईयर की छात्रा से छेडखानी करने वाला प्राचार्य को 72 घंटे बाद बावल रोड रेवाड़ी से काबू किया है। वह तीन दिन कॉलेज से गायब रहा, इतना ही नही उसका मोबाइल भी बदं रहा। हालाकि पुलिस ने काबू करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।Rewari
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज हॉस्टल में गर्ल्स हेड के पद पर है। 22 दिसंबर की रात हॉस्टल की एक छात्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस संबंध में उसने कॉलेज प्राचार्य विकास यादव को फोन कर जानकारी दी। छात्रा का आरोप है कि प्राचार्य ने उसे अस्पताल से दवा लेकर आने के लिए कहा था। पीड़िता के अनुसार जब वह रात के समय अस्पताल से दवा लेने जा रही थी, उसी दौरान रास्ते में कॉलेज के प्राचार्य खड़े मिले। ?
पास बुलाया की छेडखानी: छात्रा ने बताया कि उन्होंने किसी सामान को देने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और किसी को बताने पर करियर खराब करने की धमकी दी।
हॉस्टल पहुंचने के बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपनी दो सहेलियों को दी। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा पर सवाल: इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसे मामलों में कड़ा कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्रा के साथ इस तरह की घटना न हो।Rewari

















