Breaking News: रेजांगला शौर्य समिति की बैठक आयोजित, इस फैसले को लेकर उठी मांग

On: December 28, 2025 8:25 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: रेजांगला युद्ध स्मारक पर आज रेजांगला शौर्य समिति की आम सभा बैठक मुख्य संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हु

Breaking News: रेवाड़ी: रेजांगला युद्ध स्मारक पर आज रेजांगला शौर्य समिति की आम सभा बैठक मुख्य संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025 में किए गए आयोजनों की समीक्षा करते हुए रेजांगला पराक्रम को देश भर में पहुंचाने के लिए स्व कर्नल राव राम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा स्थापित समिति के 45 साल के निरन्तर प्रयासों की सराहना की गई। Breaking News

रेजांगला शहीद परिवारों की एक एक बालिका को रेजांगला ट्रस्ट द्वारा दी गई पांच पांच हजार रुपए की राशि को शहीद परिवारों की महिला सशक्तिकरण के लिए पायलट योजना बताया। Breaking News

2026 में किए जाने वाले आयोजनों की रूपरेखा और रेजांगला युद्ध स्मारक के सौंदर्यीकरण व विस्तार के लिए अध्यक्षता कर रहे कर्नल रणबीर सिंह यादव ने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए भार मुक्त होने और कर्नल ओपी यादव को समिति में सक्रिय रोल अदा करने की इच्छा जाहिर की । Breaking News

बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित 13 कुमाऊँ बटालियन की सरदारी ने हाथ उठाकर इसका समर्थन किया । कर्नल रणबीर सिंह यादव को उम्र भर मुख्य संरक्षक पद पर बने रहने का समर्थन किया। समिति के कोषाध्यक्ष सूबेदार सेवा राम यादव के निधन से रिक्त हुए पद पर उनका सहयोग करने वाले राजकुमार को अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपा गया उनके सहयोग के लिए सूबेदार मेजर धर्म देव यादव को नामित किया गया।

समिति की गवर्निंग बॉडी बैठक में आज की कार्यवाही अनुमोदन के लिए रखे जाने का प्रस्ताव पास हुआ। रेजांगला शौर्य गाथा स्मारिका के नव प्रकाशन बारे भी गवर्निंग बॉडी विचार करेगी। Breaking News

 

बैठक में ब्रिगेडियर करतार सिंह, मेजर डॉ टी सी राव , राव केहर सिंह एडवोकेट, राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, कप्तान बलबीर सिंह यादव, कप्तान रामकुमार यादव, कप्तान चंदगी राम, कप्तान भोला राम यादव, कप्तान चंदन सिंह, कप्तान ललित कुमार, कप्तान राजेंद्र सिंह, कप्तान विनोद,श्रीमती नवींद्रा यादव, विजय नारायण,सूर्य कांत सैनी, सुनील यादव सरपंच, सूबेदार मेजर धर्म देव यादव, सूबेदार मेजर सुखबीर यादव, सूबेदार शीश राम, हवलदार गज राज यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे। Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now