रविवार, 8 नवम्बर 2026

Political News: ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति ओर रणनीतिक क्षमता का प्रमण: राव इंद्रजीत

Written by: Sunil Rajput

Published:

Political News: ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह रेवाड़ी में एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव…


Political News: ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह रेवाड़ी में एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित यह यात्रा स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक नजदीक लघु सचिवालय पर संपन्न हुई। Political News

Advertisement

यात्रा में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति की प्रमुख भागीदारी रही। यात्रा में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली से विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी शामिल हुए। Political News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह रेवाड़ी में एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया।
ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह रेवाड़ी में एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यात्रा में सहभागी बने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, रणनीतिक कुशलता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में दोहराया है कि अब किसी भी प्रकार के आतंकवादी कृत्य को राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध की तरह माना जाएगा और उसी गंभीरता से उसका उत्तर भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत की सैन्य ताकत का परिचायक है बल्कि यह विश्व समुदाय को यह संदेश भी देता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा और उसका सम्मान किया है।

Political News: ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह रेवाड़ी में एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित यह यात्रा स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक नजदीक लघु सचिवालय पर संपन्न हुई।
Political News: ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह रेवाड़ी में एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित यह यात्रा स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक नजदीक लघु सचिवालय पर संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय सेना किसी भी खतरे का सामना करने में पूर्णतः सक्षम है। पाकिस्तान को दी गई यह शिकस्त केवल एक सैन्य विजय नहीं अपितु भारत की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक सोच और सैन्य क्षमता को मान्यता दिलाई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा यह अभियान भारत की सैन्य शक्ति, सटीक योजना और जवानों के साहस का जीता-जागता प्रमाण है। यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से ना केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि आतंक के आकाओं को उनके घर मे घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीरों को भी समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से देश की एकता, अखंडता और सैनिकों के सम्मान में सदैव अग्रसर रहने की अपील की। शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का गरिमामयी ढंग से रेवाड़ी में समापन हुआ।

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, एक्स सर्विसमैन लीग से सूबेदार मेजर राजपाल यादव, कैप्टन वीर सिंह, ठाकुर विनीत सिंह तंवर, आर एस चौहान, उपाध्यक्ष जय सिंह तंवर, महासचिव गजराज सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अनंगपाल सिंह, वी पी शर्मा, प्रवीन जैन , सत्यवीर नाहड़िया, राजीव डाटा, ऋषि सिंघल ,नरसी चौहान, विजय चौहान, सूबे मेजर धर्म पाल चौहान, सूबे मेजर धर्म देव यादव, कप्तान हरिओम यादव मौजूद रहे। Political News

 

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp