Big Accident in Rewari : दिल्ली जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: बाउंसर की दर्दनाक मौत

On: December 16, 2025 5:52 PM
Follow Us:
दिल्ली जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: बाउंसर की दर्दनाक मौत

Big Accident in Rewari: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे (NH 48 )पर सोमवार रात को गोल्डन विला के निकट चालक की लापरवाही से   कार आगे चल रहे ट्राले से टकरा कर पलट गई जिससे  अपना घर गुरुग्राम में कार्यरत बाउंसर की मौत तथा एक अन्य साथी घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Big Accident in Rewari

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया रेवाड़ी के कोनसीवास के रहने वाला अमित कुमार 30 अपने साथी लाधूवास के रहने वाले दीपक के साथ रेवाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे। अमित कुमार गुरुग्राम के अपना घर में बाउंसर पद पर कार्यरत था। कार को विजय नगर के रहने वाला राहुल चला रहा था। हाईवे पर रात को कार की तेज गति के चलते कार अनियंत्रित होकर  आगे चल रहे ट्राले से टकरा कर पलट गई।

जिससे अमित व दीपक घायल हो गए। दीपक ने डायल 112 पर (Dial 112)हादसे की सूचना दी। दोनो घायलों को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।  जांच अधिकारी एसआई विपिन कुमार ने बताया घायल दीपक ने बताया था कि  चालक राहुल को कार धीरे चलाने का कहा था लेकिन कोई सुनवाई नही की। पुलिस ने परिजनों के बयान पर चालक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now