Hisar-Delhi Flight Cancellation: विंटर शेड्यूल के तहत हिसार-दिल्ली हवाई सेवा बंद, विस्तार से जानिए नया विंटर शेड्यूल

On: March 21, 2026 7:51 PM
Follow Us:
Hisar-Delhi Flight Cancellation: विंटर शेड्यूल के तहत हिसार-दिल्ली हवाई सेवा बंद, विस्तार से जानिए नया विंटर शेड्यूल

Hisar-Delhi Flight Cancellation: हरियाणा में बढ़ती धुंध को देखते हुए DGCA ने हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) के लिए नया विंटर शेड्यूल (Winter Schedule) जारी कर दिया है। इसके तहत हिसार से दिल्ली के लिए चलने वाली फ्लाइटें 16 दिसंबर से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। वहीं अब हिसार (Hisar) से अयोध्या (Ayodhya) के लिए हफ्ते में एक बार ही फ्लाइट जाएगी।

यह नया शेड्यूल (Schedule) 15 जनवरी तक लागू रहेगा। हिसार-दिल्ली (Delhi-Hisar) और दिल्ली-हिसार (Delhi-Hisar) के हवाई रूट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) से केवल शुक्रवार शनिवार और रविवार को ही हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी। बाकी दिनों में कोई फ्लाइट नहीं चलेगी। मात्र नौ महीने में ही हिसार से दिल्ली की हवाई सेवा बंद कर दी गई है।Hisar-Delhi Flight Cancellation

बताया जा रहा है कि हिसार (Hisar) से दिल्ली (Delhi) के लिए काफी कम यात्री मिल रहे थे। इसी वजह से इस रूट पर हवाई सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा हिसार-अयोध्या रूट (Hisar-Ayodhya Route) में भी बदलाव किया गया है। पहले यहां सप्ताह में दो दिन फ्लाइट चलती थी लेकिन अब सिर्फ एक दिन ही फ्लाइट चलेगी। वहीं हिसार (Hisar) से जयपुर (Jaipur) के लिए पहले एक दिन फ्लाइट चलती थी जिसे अब बढ़ाकर दो दिन कर दिया गया है।Hisar-Delhi Flight Cancellation

पहले हिसार (Hisar) से चंडीगढ़ (Chandigarh) के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार गुरुवार और शनिवार को चलती थी। लेकिन अब इसकी संख्या कम कर दी गई है और अब यह फ्लाइट केवल शुक्रवार को ही चलेगी। पहले फ्लाइट का समय सुबह 12:35 बजे था जिसे बदलकर शाम सवा 4 बजे कर दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ (Chandigarh) से हिसार ((Hisar)) आने वाली फ्लाइट का समय भी बदला गया है। पहले यह सुबह 11:10 बजे उड़ान भरती थी अब इसे सुबह 9:50 बजे कर दिया गया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now