धारूहेड़ा के इन 11 फीडरों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 1:22 AM
POWER CUT

Power cut in Dharuhera: धारूहेड़ा: 220 केवी सब स्टेशन रेवाड़ी में मरम्मत कार्य के चलते रविवार को जोनावास विद्युत निगम के अधीन आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कुल 11 फीडरों की बिजली करीब पांच घंटे तक बंद रहेगी।

जोनावास विद्युत निगम के SDO  विपिन यादव ने बताया कि सब स्टेशन पर तकनीकी मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाना है, जिसे देखते हुए रविवार को 9 से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बदं रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में तकनीकी खराबियों और अनावश्यक ट्रिपिंग की समस्या से बचा जा सके।Power cut in Dharuhera

इन फीडरो में बंद रहेगी आपूर्ति: बिजली कटौती के दौरान लूकास, मीरपुर, एपी 11, फिदेड़ी, सूरजपुरा, एसीएम, जोनावास, रसगण और पंप हाउस सहित अन्य संबंधित फीडर बंद रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी।Power cut in Dharuhera

 

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now