Haryana News: शिक्षा को बढ़ावा देने व पाखंड से दूर रहने के लिए किया प्रेरित : युद्धवीर सिंह सहरावत

On: December 1, 2025 1:32 PM
Follow Us:
शिक्षा को बढ़ावा देने व पाखंड से दूर रहने के लिए किया प्रेरित : युद्धवीर सिंह सहरावत

Haryana News: जाट धर्मशाला रेवाड़ी में जाट समाज रेवाड़ी व समस्त अनुसूचित जाति संगठन जिला रेवाड़ी द्वारा दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती एवं संविधान दिवस के उपलक्ष तथा गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चौधरी युद्धवीर सिंह सहरावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय जाट महासभा विशिष्ट अतिथि बलराज मलिक वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट व सुरेश द्रविड़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बामसेफ श्री रामेश्वर लाल सेवार्थी वरिष्ठ एवं प्रमुख समाजसेवी श्री सुभाष कुंडू प्रमुख समाजसेवी सभी वक्ताओं ने भारत के संविधान व दीनबंधु सर छोटू राम एवं गुरु तेग बहादुर के बलिदान पर विस्तार से अपने अपने विचार रखें।

सभी वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों को अपनाते हुए शिक्षा को बढ़ावा देते हुए और पाखंड से दूर रहने के लिए सभी समाजों को जागरूक किया इसके अलावा समाज में आपसी सद्भाव एकता भाईचारा बढाने पर जोर दिया जातिवाद का जो भेदभाव का जहर फैलाया जा रहा है उससे भी सभी को दूर रहने के लिए आग्रह किया।Haryana News

समस्त अनुसूचित जाति संगठन रेवाड़ी के अलावा विभिन्न सभी जातियों के प्रधान एवं पदाधिकारी इस समारोह में शामिल हुए मेहमानों का स्वागत उप प्रधान धनपत सिंह बडेसरा प्रवक्ता रामकिशन महलावत सहसचिव भरत नंबरदार युद्धवीर फोगाट ईश्वर सिंह बुधराम प्रधान और टीम के सदस्यों किया गया इस समारोह की अध्यक्षता चौधरी सूरत सिंह प्रधान जाट समाज रेवाड़ी द्वारा की गई और इस प्रोग्राम का मंच संचालन एडवोकेट राजकुमार जलवा व हंसराज कोच सचिव जाट समाज रेवाड़ी ने कियाHaryana News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now