NCQC 2025: क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) ने 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC 2025) की औपचारिक घोषणा कर दी है। यह राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम QCFI मुख्यालय द्वारा दिल्ली, लखनऊ और ग्वालियर चैप्टर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल के रूप में जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में होगा।
जानिए क्या है Theam: बता दें कि कार्यक्रम 19 से 22 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस वर्ष का थीम गुणवत्ता आधारित नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के विकास पर केंद्रित है।

• 19 से 22 दिसंबर 2025 तक होगा राष्ट्रीय सम्मेलन
• स्थल: जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा
• थीम: क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स फॉर आत्मनिर्भर विकसित भारत
• दिल्ली, लखनऊ और ग्वालियर चैप्टर भी आयोजन में सहभागी
देश भर के कंपनियों होगी शामिल: बता दे कि इस सम्मेलन में देशभर के उद्योग संगठनों, पेशेवरों, शिक्षण संस्थानों और क्वालिटी एक्सपर्ट्स की टीमों को अपने नवाचार, केस स्टडी और क्वालिटी सुधार मॉडलों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गुणवत्ता संस्कृति को बढ़ावा देना और उद्योगों तथा संस्थानों में नवाचार आधारित विकास को प्रोत्साहित करना है।
PROGRAMME SHEDULE (NCQC 2025)

क्या है जरूरी: जो टीमे सीसीक्यूसी में गोल्ड व सिल्वर अवार्ड ले चुकी है केवल वे टीमें यहां पर भाग ले सकती है। जिन टीमों ये अवार्ड नहीं मिला है तो यहां पर भाग नही ले सकती।
Quality Concept : गुणवत्ता अवधारणा (Quality Concept) का सरल अर्थ है – किसी उत्पाद, सेवा या प्रक्रिया को इस स्तर तक बेहतर बनाना कि वह ग्राहकों की जरूरतों, अपेक्षाओं और मानकों को लगातार पूरा करे या उससे भी बेहतर प्रदर्शन करे।
यह उद्योगों, संस्थानों, संगठनों और उत्पादन इकाइयों में काम को अधिक प्रभावी, सुरक्षित, त्रुटिरहित और किफायती बनाने की सोच और सिस्टम है। गुणवत्ता अवधारणा केवल उत्पाद तक सीमित नहीं होती, बल्कि काम करने की प्रक्रियाओं, कर्मचारी सहभागिता, नवाचार, समस्या समाधान और बेहतर प्रबंधन को भी शामिल करती है।
नीचे गुणवत्ता अवधारणा को आसान भाषा में समझा जा सकता है:
1. सही काम पहली बार में और हर बार सही करना
यानी गलती न करना और न होने देना। इससे उत्पादन लागत घटती है और भरोसेमंद परिणाम मिलते हैं।
2. ग्राहक संतुष्टि पर पूरा ध्यान
गुणवत्ता की सबसे बड़ी कसौटी यही है कि ग्राहक खुश हो और उसे वही मिले जो वह चाहता है।
3. लगातार सुधार (Continuous Improvement)
गुणवत्ता का मतलब एक बार सुधार करना नहीं, बल्कि रोज़ाना छोटे-छोटे सुधार जोड़ना है।
4. टीमवर्क और सहभागिता
गुणवत्ता अवधारणा में पूरी टीम का योगदान जरूरी है। इसी सोच से क्वालिटी सर्कल, 5S, Kaizen जैसी व्यवस्थाएं बनीं।
5. कम लागत में बेहतर उत्पादन
गुणवत्ता की सही प्रणाली त्रुटियां कम करती है, बेकार सामग्री बचाती है और उत्पादन क्षमता बढ़ाती है।
6. समस्याओं की जड़ तक पहुंचकर समाधान करना
Root Cause Analysis (RCA), Fishbone Diagram, Why-Why Analysis जैसे टूल्स इसी का हिस्सा हैं।
7. समय पर और सुरक्षित डिलीवरी
गुणवत्ता केवल अच्छा बनाना नहीं, बल्कि समय पर और सुरक्षित तरीके से पहुंचाना भी है।
8. कर्मचारी प्रशिक्षण और कौशल विकास
अच्छी गुणवत्ता तभी आती है जब कर्मचारियों को सही प्रशिक्षण और संसाधन मिलें।
गुणवत्ता अवधारणा एक समग्र सोच है जो संगठन को बेहतर, मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाती है।

















