Haryana News: रेवाड़ी पुलिस जागरूकता अभियान: इस गावं में डोर टू डोर पहुंची, जानिए आपके गांव में कब आएगी

On: March 21, 2026 8:05 PM
Follow Us:
रेवाड़ी पुलिस जागरूकता अभियान: इस गावं में डोर टू डोर पहुंची, जानिए आपके गांव में कब आएगी

Haryana News: रेवाड़ी जिले को नशामुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम के ग्रामीण दौरे लगातार जारी हैं। शनिवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव नांगल जमालपुर में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांवों को नशा मुक्त करने तथा ग्रामीणों को नशे से दूर रखने को लेकर विचार-विमर्श किया। नशामुक्ति टीम ने आज एक नशा पीड़ित व्यक्ति की काउंसलिंग करवाकर रेवाड़ी के डी एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया है।

उसे इलाज के लिए प्रेरित किया गया है। नशा मुक्ति टीम द्वारा अब तक नशे से पीड़ित 158 लोगों की पहचान की है जो किसी न किसी प्रकार के नशे से पीड़ित है। इसके अलावा 52 नशा पीड़ितो का इलाज करवाया गया है।नशा मुक्ति टीम से एएसआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।Haryana News

 

यहां दे शिकायत: उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।Haryana News

सहयोग की अपील: गांव नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे के विरुद्ध इस युद्ध में पुलिस का सहयोग करे। गांव में किसी भी परिवार में कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन करता है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

बावल में मुख्यमंत्री अंत्योदय मेला आयोजित: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया शुभारंभ, 800 से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण

बावल में मुख्यमंत्री अंत्योदय मेला आयोजित: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया शुभारंभ, 800 से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण

Haryana Voter List Revision 2026 Draft list to be released on July 31

हरियाणा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण-2026: 31 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट सूची, रेवाड़ी में 86.85% फॉर्म हुए डिजिटाइज्ड – DC अभिषेक मीणा

कारगिल विजय दिवस: रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों के लिए 'राष्ट्रीय आयोग' पर पुस्तक का लोकार्पण

कारगिल विजय दिवस: रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों के लिए ‘राष्ट्रीय आयोग’ पर पुस्तक का लोकार्पण

Dharuhera Highway Accident : धारूहेड़ा में बाइक से गिरी महिला मौत, NHAI पर उठे सवाल

Dharuhera Highway Accident : धारूहेड़ा में बाइक से गिरी महिला मौत, NHAI पर उठे सवाल

कारगिल विजय दिवस: नंदरामपुर बास में अमर शहीद नरेश कुमार को दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया नमन

कारगिल विजय दिवस: नंदरामपुर बास में अमर शहीद नरेश कुमार को दी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया नमन

रेवाड़ी प्लाइवुड शोरूम में भीषण आग: 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

रेवाड़ी प्लाइवुड शोरूम में भीषण आग: 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू