रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हादसा: ब्रह्मसरोवर में डूबने से महिला की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र के दौरान गुरुवार को बडा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दोरान क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घूमने आई एक महिला सरोवर में डूब…


Haryana News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र के दौरान गुरुवार को बडा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दोरान क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घूमने आई एक महिला सरोवर में डूब गई। कार्यक्रम में लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने महिला को पानी से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला नागरिक अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि महिला अकेली थी और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह हादसा था या किसी अन्य वजह से महिला पानी में उतरी थी। ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच के लिए खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें।Haryana

सुरक्षा व्यवस्था कडी करने के आदेश: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक ब्रह्मसरोवर पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और सरोवर के किनारे बने बैरिकेड्स तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस मने पहचान के लिए थानों तथा गुमशुदगी रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp