New Ring Road: हरियाणा में बनेगा एक ओर नया रिंग रोड, जमीनोंं के भाव छूने लगे आसमान भाव छूने लगे आसमान

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 1:57 AM
RING ROAD

New Ring Road:  हिसार जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहर को अब रिंग रोड की सुविधा मिलने जा रही है। सरकार ने 4 किलोमीटर लंबे रिंग रोड निर्माण की मंजूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।New Ring Road

 

इस परियोजना पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मंजूरी के लिए अपने मुख्यालय को भेज दी है।Haryana News

रिंग रोड का निर्माण देवा गांव से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर तलवंडी राणा के पास समाप्त होगा। इस मार्ग के बनने से शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव में काफी कमी आएगी और वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।Haryana News

इसके अलावा, इस रिंग रोड के दायरे में आने वाले छह गांवों की जमीनों के दाम में भी बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे स्थानीय किसानों और जमीन मालिकों को आर्थिक लाभ होगा।New Ring Road

इस नए रूट के जरिए आसपास के गांव सीधे नेशनल हाईवे-9 और 52 से जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि रिंग रोड बनने के बाद हिसार की औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और शहर के विकास का दायरा भी बढ़ेगा।New Ring Road

सरकार की यह परियोजना न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करेगी बल्कि हिसार को एक योजनाबद्ध और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।New Ring Road

इन गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड

कैमरी
भगाना
लाडवा
मैय्यड़
खरड़
नियाणा
मिर्जापुर
धांसू

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now