Haryana CET 2025: हरियाणा CET परीक्षा में रिश्वतखोरी का डर, HSSC ने शिकायत के लिए जारी किए 3 नंबर

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
Haryana CET 2025: Fear of bribery in Haryana CET exam, HSSC issued 3 numbers for complaint

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 26 और 27 जुलाई को होने वाले CET में धांधली रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया है। HSSC के चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने कहा अगर कोई व्यक्ति या संस्था एग्जाम पास कराने, नकल कराना या भर्ती में सिलेक्शन कराने के लिए रिश्वत मागंता है, तो उसे नहीं बख्शा जाएगा।

ऐसे मामलों की जानकारी देने के लिए HSSC ने टोल फ्री नंबर 18001802022 जारी किया है। मैसेज की सूचना देने के लिए चेयरमैन हिम्मत सिंह के 92162 77773 नंबर और कमीशन के मेंबर भूपेंद्र चौहान के 97739 66556 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

डॉ. हिम्मत सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं और बेखौफ होकर धांधली की जानकारी दें। HSSC सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से जुड़कर जानकारी जुटा रहा है, ताकि CET को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके।

 

 

 

 

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now