मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Roadways Bus: हरिद्वार जाने वालों की बल्ले-बल्ले, कैथल से दौड़ेगी रोजाना 9 बसें

On: July 12, 2025 12:03 PM
Follow Us:
Haryana Roadways Bus: People going to Haridwar will get a boost, 9 buses will run daily from Kaithal

Haryana Roadways Bus: सावन महीन में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। हरियाणा के कई शहरों से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरु की जा रही है। इस समय बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार जाने के लिए रवाना होते हैं।

हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू
कैथल से हरिद्वार के लिए रोडवेज विभाग द्वारा सुबह से दोपहर तक अलग-अलग समय पर 9 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें पहली बस सुबह 5 बजकर 40 मिनट तो वहीं आखिरी बस का संचालन दोपहर 3 बजे रहेगा। इन बसों में वाया ढांड से होकर जाने पर प्रति व्यक्ति किराया 325 रुपये और वाया पिहोवा होकर जाने वाली में किराया 340 रुपये रहेगा।

यह भी पढ़ें  Weather Alert: दिल्ली और एनसीआर में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने दी ये अपडेट

कैथल बस स्टैंड प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि यहां से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 05.40 बजे, फिर 05.50 बजे, 07.40 बजे, 09.40 बजे, 10.40 बजे, 11.40 बजे, 01.30 बजे, 2 बजे और आखिरी बस दोपहर 3 बजे रवाना होगी।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now