Haryana: हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, सरकार ने जारी किए ये निर्देश

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Leave of police personnel cancelled in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई है। सावन माह में भक्तों ने हरिद्वार से कावड़ लेकर आने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। इसी के साथ ही कावड़ यात्रा को लेकर हरियाणा सरकार ने भी प्रबंध को लेकर रणनीति तैयार की है। जिससे कावड़ लेकर आने वाले भक्तों को परेशानी न हो सके।

हरियाणा सरकार ने 11 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के भक्तों के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आपको बता दें कि कावड़ यात्रा को देखते हुए सारे प्रदेश में पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। हरियाणा के सभी जिलों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। 11 जुलाई से यात्रा खत्म होने तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि अधिकतम पुलिस बल उपलब्ध रह सके। सभी संवेदनशील स्थानों, नाकों और शिविर स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 24 घंटे गश्त लगाने के आदेश दिए गए हैं।

इसी को लेकर हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन से सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस चौकी या 112 हेल्पलाइन पर दें।

पुलिस महानिदेशक ने हरियाणा पुलिस इस धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के मार्गों पर महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

यात्रा मार्गों पर चलने वालों के लिए अलग लेन सुनिश्चित की गई है। पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अफवाह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कांवड़ियों के भेष में कोई असामाजिक तत्व नहीं घुसे, इस बारे में पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने बारे में पुलिस इकाइयों को निर्देशित किया गया है।

ये जारी किए दिशा-निर्देश

कांवड़ शिविर मुख्य सड़कों से दूर लगाने होंगे।

डीजे और तेज आवाज में संगीत न बजाएं।

दुकानदार 10 फीट से ऊंचे कांवड़ न बेचें ताकि बिजली की तारों से कोई दुर्घटना न हो।

होटलों व ढाबों खाने-पीने की वस्तुओं की सूची और दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी।

यात्रा में एलपीजी सिलेंडर, धारदार हथियार व भाले न रखें।

कांवड़िए और आयोजक अपने पहचान पत्र साथ रखें।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now