Haryana Weather: हरियाणा वाले हो जाए सावधान! मौसम विभाग ने दी 18 जिलों में बारिश की चेतावनी

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
haryana news 2025 07 04T103933.597

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते हरियाणा के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है वही कुछ जिलों में बारिश की कमी अभी भी है। हरियाणा में मानसून धीरे-धीरे पूरा छा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लगातार बरसात होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने आज शुक्रवार को 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

वही मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वहीं वीरवार को हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और महेंद्रगढ़ में हल्की वर्षा हुई।

वहीं, वीरवार को दिन के समय धूप खिलने के कारण उमस भरी गर्मी रही। हिसार शहर में हल्की बूंदाबादी तो हांसी में तेज वर्षा हुई। फतेहाबाद के टोहना में हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश में बरसात के अलावा आने वाले दिनों में हरियाणा के अधिकतम जिलों में बारिश हो सकती है। इसका कारण है कि मानसूनी हवाओं में सक्रियता अधिक होगी।

5 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व कुरुक्षेत्र में 75-100 प्रतिशत बारिश होगी।करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, पलवल, नूंह व फरीदाबाद में 50-75 प्रतिशत बारिश होगी। Haryana Weather

7 जिलों जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, कैथल में 25-50 प्रतिशत और 2 जिलों सिरसा व फतेहाबाद में 25 प्रतिशत बरसात की संभावना है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर