Haryana Disneyland Park: हरियाणा में बनेगा देश का पहला डिज्नीलैंड पार्क, सरकार ने दी मंजूरी

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Haryana Disneyland Park

Haryana Disneyland Park: हरियाणा के गुरुग्राम वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां पर देश का पहला डिज्नीलैंड पार्क बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डिज्नीलैंड पार्क को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सैनी ने बैठक के दैरान कहा कि हरियाणा में डिज्नीलैंड पार्क बनने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में प्रदेश कृषि अर्थव्यवस्था से आगे निकलकर विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में अब हर साल 3 बार सूरजकुंड मेला मनाया जाएगा।

डिज्नीलैंड के लिए गुरुग्राम क्यों चुना गया ?
जानकारी के अनुसार मीटिंग में सीएम सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में कई फॉर्च्यून कंपनियो के मुख्यालय है जो हरियाणा की अर्थव्यवस्था बहुत बड़ा योगदान देते हैं। गुरुग्रा में आने वाले दिनों में ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट की स्थापनी की जाएगी, ऐसे में प्रस्तावित डिज्नीलैंड प्रोजेक्ट के लिए गुरुग्राम सबसे आदर्श स्था साबित होगा। मीटिंग में फैसला लिया गया है कि इस परियोजना के लिए पचगांव चौक के पास गुरुग्राम के मानेसर में भूमि को चिह्नित किया गया है।

आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
जिस जमीन को डिज्नीलैंड पार्क के लिए चिह्नित किया गया है, वह कुंडली-मानेसर -पलवल एक्सप्रेसवे और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर पर स्थित है। यह परियोजना हरियाणा के आर्थिक विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डिज्नीलैंड अगर भारत में अपना प्रोजेक्ट स्थापित करता है, तो इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक भी भारत में आएंगे और देश एवं प्रदेश के राजस्व भी बढ़ेगा।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर