Haryana: हरियाणा में नहीं रहेगा पानी का संकट, सरकार ने बनाया ये नया प्लान ?

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Latest News 2025 07 03T112913.429

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा को अभी तक पंजाब की ओर से सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों के बाद भी SYL नहर का पानी नहीं मिल पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, लेकिन हरियाणा सरकार ने अपने राज्य की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए गंगा के पानी से जनता की प्यास बुझाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने करीब ढाई साल पहले गंगा का पानी हरियाणा लाने के प्रयास शुरू किए थे। Ganga-Yamuna link canal

जानकारी के मुताबिक, अब उन प्रयासों को गंभीरता से आगे बढ़ाते हुए CM सैनी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को गंगा का पानी उत्तर प्रदेश से हरियाणा लाने के सभी विकल्पों पर काम करने के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देशों के बाद इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र सिंह ने चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है, जो UP के अधिकारियों के साथ गंगा का पानी हरियाणा लाने के सभी विकल्पों तथा चैनलों पर बातचीत करेगी। Ganga-Yamuna link canal

जानकारी के मुताबिक, CM रहते हुए मनोहर लाल की सोच गंगा-यमुना लिंक नहर बनाने की थी। नवंबर 2022 में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मनोहर लाल ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर गंगा का पानी हरियाणा में लाने में सहयोग मांगा था। Ganga-Yamuna link canal

मिली जानकारी के अनुसार, गंगा का पानी यहां पहुंचाने के चैनल और रास्ते कौन-कौन से हो सकते हैं, इस बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए। उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने हरियाणा को फिलहाल पांच विकल्प सुझाए हैं। इनमें खतौली के पास हिंडन बैरियर, बदरूद्दीन नगर, मुरादनगर और यमुनानगर के चैनल महत्वपूर्ण हैं, जिनके माध्यम से गंगा का पानी हरियाणा आ सकता है। चीफ इंजीनियर के नेतृत्व वाली कमेटी एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट हरियाणा सरकार को देगी, जिसके बाद CM सैनी की ओर से केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार से गंगा-यमुना लिंक नहर बनाने की संभावना पर चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा। Ganga-Yamuna link canal

जानकारी के मुताबिक, इसलिए चाहिए हरियाणा को गंगा का पानी हरियाणा सरकार का मानना है कि पूरे राज्य में पीने के पानी का संकट बढ़ रहा है। एनसीआर के दो प्रमुख जिलों गुरुग्राम और फरीदाबाद में काफी समस्या है। दिल्ली में भी पानी की कमी बढ़ती जा रही है। Ganga-Yamuna link canal

मिली जानकारी के अनुसार, यदि राज्य को SYL का पानी मिल जाता तो समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती, लेकिन पंजाब अपने पास पानी नहीं होने की बात कहकर हरियाणा के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानने की जिद पर अड़ा है, जिसके बाद अब हरियाणा ने गंगा के पानी से अपने राज्य के साथ-साथ दिल्ली के लोगों की प्यास बुझाने की कार्ययोजना बनाई है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना के पानी पर निर्भरता होगी कम गंगा का पानी हरियाणा लाने की परियोजना की यदि मंजूरी मिलती है तो हरियाणा इसे 2031 तक पूरी कर लेना चाहता है। गंगा का पानी हरियाणा में आने के बाद यमुना नदी के पानी पर निर्भरता को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। Ganga-Yamuna link canal

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की योजना के तहत गंगा नदी के पानी को यमुना नदी में मिलाया जाएगा और फिर हरियाणा में पहुंचाया जाएगा। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को इस परियोजना के क्रियान्वयन में आने वाली समस्त दिक्कतों की अलग रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान चर्चा कर दूर कराया जा सके।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर