Group D Result: हरियाणा में ग्रुप डी की 7596 पोस्टों का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
group d result

Group D Result: हरियाणा में बुधवार देर रात ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने रात 10 बजकर 10 मिनट पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।

HSSC के चेयरमैन ने लिखा मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ग्रुप डी के 796 पदों का रिजल्ट आज आयोग द्वारा घोषित किया गया है। सब चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वा ने आपको यह सफलता दिलाई है। आप HSSC की वेबसाइट http://hssc.gov.in/result पर रिजल्ट देख सकते हैं।

Group D Result: हरियाणा में ग्रुप डी की 7596 पोस्टों का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट Group D Result
सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा
इस बार सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा 74 रही। ईडबल्यूएस और BC-B वर्ग की कटऑफ 73 रही। वहीं, BC-A वर्ग के लिए कट-ऑफ 71.76 रही। OSC (अन्य सामाजिक श्रेणी) की कटऑफ 68.27 और DSC (वंचित सामाजिक श्रेणी) की कटऑफ 66.83 अंक रही।

खास बात यह रही कि भर्ती इतिहास में पहली बार वंचित अनुसूचित जाति (DSC) वर्ग को आरक्षण का लाभ मिला, जिससे इस समाज के करीब 600 युवाओं का चयन संभव हो सका।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर