Haryana Rains: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और बारिश शुरू हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 2 जुलाई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। हरियाणा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस सिरसा में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया।
















