Haryana News: हरियाणा में चाचा-भतीजी का चल रहा था अफेयर, अचानक दोनों मालगाड़ी के सामने कूदे, हालत गंभीर

On: July 1, 2025 8:29 AM
Follow Us:
Haryana News Uncle and niece were in love in Haryana, suddenly both jumped in front of a goods train, condition critical

Haryana News: हरियाणा के जींद से बड़ी खबर आ रही है। यहां दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग के उचाना स्टेशन पर एक लड़का और लड़की मालगाड़ी के आगे कूद गए। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजी लगते हैं। युवक शादीशुदा है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसलिए दोनों ने एक साथ जान देने की कोशिश की।

घर से पेपर देने के लिए निकली थी लड़की

जानकारी के मुताबिक, जीआरपी डीएसपी जितेंद्र सिंह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव कहसुन गांव का एक युवक (23) और युवती (18) सोमवार को बाइक पर सवार होकर उचाना आए हुए थे। युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार को उसका संस्कृत का एग्जाम था और वह घर से पेपर देने की बात कहकर निकली थी। लेकिन, पेपर देने की बजाए युवक के साथ उचाना रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।

मालगाड़ी के सामने लगाई छलांग

इसके बाद दोनों ने दिल्ली की ओर से आ रही एक मालगाड़ी ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। मालगाड़ी से टकराने के बाद दोनों ट्रैक के दूसरी तरफ जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। GRP ने दोनों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर कर दिया।

क्या बोली जीआरपी

जीआरपी थाना प्रभारी चरण सिंह का कहना है कि युवक-युवती को घायल हालत में नागरिक अस्पताल उचाना भिजवाया था। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल. परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी लगती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now