Haryana News: हरियाणा के सिरसा से तहसीलदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन पर पैसों के लेन-देन के आरोप लग रहे हैं। इस वीडियो में वह पार्टी का नाम लेकर बार-बार गाली-गलौज भी कर रहे हैं और पैसों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।
यह वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबची मच गई है और यह जांच की जा रही है कि आखिर यह वीडियो बाहर कैसे पहुंचा। यह वीडियो किसी मोबाइल से नहीं बनाया गया है, बल्की तहसील कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में ही कैद हुआ है। इस वीडियो ने सभी के हौश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो तहसीलदार भुवनेश का बताया जा रहा है, जो 10 से 15 दिन पहले का है। उस समय तहसीलदार भुवनेश अपने कार्यालय में बैठे हुए हैं और उनके पास उनके ही स्टाफ के लोग खड़े हुए है। इस दौरान दोनों पार्टी से पैसे लेन-देन पर बात कर रहे हैं। इस बीच आमजन भी इंतकाल या अन्य कागजों पर साइन करवाने के लिए आते हैं। मगर तहसीलदार और उनका स्टाफ दोनों रूक-रूककर अपनी बातें जारी रखते हैं। बता दें कि इससे पहले तहसीलदार भुवनेश हिसार और फतेहाबाद में रह चुके हैं।
कांग्रेस विधायक ने किया शेयर
ट्रेलर नंबर.1..
https://www.facebook.com/share/v/19KqXps5cR/











