Haryana Teacher Transfer: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में तबादलों को लेकर शिक्षकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के लिए एचसीएस संजीव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। यह आदेश शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग की ओर से जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक, संजीव कुमार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय कार्यालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात हैं। खबरों की मानें, तो हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के तहत तबादले शुरू होने हैं। जिसका शिक्षक बेसब्री से इंतजार कर रही है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में पिछले 2 सालों से शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं हुआ है। ऐसे में इस शैक्षणिक सत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार शिक्षकों की ट्रांसफर मुहिम चलाई जाए। तय नियमों और जरूरत के अनुसार ही शिक्षकों को बदला जाएगा।
यह शिक्षकों और बच्चों दोनों के हक में रहेगा। इसी आदेश के बाद विभाग ने 22 जिलों में शिक्षकों के रेशनेलाइजेशन (युक्तीकरण) को लेकर पांच कमेटियां गठित की गई थी, जिनकी ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली है।

















