मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान को पुलिस ने किया अरेस्ट, जानें क्या है मामला

On: June 30, 2025 6:44 AM
Follow Us:
_Haryana News Police arrested the former head of All India Bishnoi Sabha of Haryana, know what is the matter

Haryana News: हरियाणा की स्टेट क्राइम ब्रांच ने एक युवती से रेप के मामले में अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बूड़िया को रविवार को राजस्थान के जोधपुर से अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बूड़िया पर 24 जनवरी को आदमपुर थाने में करीब 20 वर्षीय एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। सोमवार को आरोपी बूड़िया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं गिरफ्तारी के बाद बूड़िया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि 25 जून को मुक्ति धाम मुकाम में लिए गए निर्णयों का पालन करते हुए स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा के IO पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच में सहयोग के लिए उपस्थित हुआ, ताकि मेरे खिलाफ चल रहे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो सके। फिलहाल, पुलिस उसे हिसार ले आई है।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

आरोपी के वकील पवन रापड़िया ने बताया कि देवेंद्र ने जोधपुर में क्राइम ब्रांच की टीम के सामने सरेंडर कर जांच में सहयोग किया है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now