Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज यानी सोमवार को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में अगले दो से तीन घंटे में मौसम बदल सकता है।
इसी बीच कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह अलर्ट सुबह 5.45 बजे जारी किया गया है।
इस अलर्ट के अगले तीन घंटों में यमुनानगर, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद जिलों और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बारिश संभावित है।

















